Bageshwar newsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां फंदे से लटका मिला शिक्षक की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

corona virus patients in uttarakhand

बागेश्‍वर: जिले के राजस्व पुलिस क्षेत्र के घिंघारुतोला के सिमखेत में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि शिक्षक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बताई जा रही है। उनका शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि दफौट क्षेत्र के सिमखेत निवासी मुन्नी जोशी (50) पत्नी राधाकृष्ण जोशी का शव उनके मकान के दो मंजिले के कमरे में बल्ली के सहारे रस्सी के फंदे में लटक रहा था। घटना के समय उनके शिक्षक पति स्कूल में थे।

बहू और बेटा दो दिन पूर्व दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। स्कूल से घर लौटे पति ने घर का दरवाजा खोला। उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। राजस्व उपनिरीक्षक जगत कोरंगा को घटना की जानकारी दी गई। शव को फंदे से नीचे निकाला। बताया जाता है मृतका लंबे समय से तनाव में थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें