Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

‘उल्टी’ बेचते 3 लोग गिरफ्तार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

3 people arrested for selling 'vomit'

आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा कि किसी जीव की उल्टी बिकती भी है। आमतौर उल्टी का नाम सुनते ही घिन्न होने लगती है। लेकिन, हम जो आपको बताने वाले हैं, वो कोई आम उल्टी नहीं है। इस उल्टी की कीमत हजारों लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है। इसके लिए लोग हर हाल में कराड़ों की कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं।

ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला लक्षद्वीप में सामने आया है। यहां के वन अधिकारियों ने व्हेल की एम्बरग्रीस (उल्टी) बेचने के मामले में कोच्चि के द्वीपों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बेची जा रही व्हेल एम्बरग्रीस की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस मामले में वन विभाग पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रहा है।

लक्षद्वीप के पर्यावरण और वन विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग एंड्रोट और अमिनी द्वीप समूह के हैं। उन्हें बुधवार को केरल के वन अधिकारियों ने 1.4 किलो एम्बरग्रीस  के साथ गिरफ्तार किया था, जिनकी कीमत 1.4 करोड़ रुपये है। एम्बरग्रीस की बिक्री भारत में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत प्रतिबंधित है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें