Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इन पदों पर नौकरी का मौका, आप भी करें आवेदन

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में 18 साल से लेकर 51 साल तक के लोगों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें कुल 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 9 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पर्वतीय क्षेत्र के लिए पांचवी पास और मैदानी क्षेत्र के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 51 वर्ष है।

अभ्यर्थी जिस कंपनी प्लाटून के लिए आवेदन करेगा, वह उसी विकासखंड या क्षेत्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 167.7 सेंटीमीटर, पर्वतीय क्षेत्र के पुरुषों के लिए 162.6 सेंटीमीटर और अनुसूचित जनजाति के लिए 160 सेंटीमीटर अनिवार्य है।

वही आदित्य के लिए सीना 78.8 सेंटीमीटर पर्वतीय क्षेत्र और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 76.5 सेंटीमीटर अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं और अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेंटीमीटर अनिवार्य है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा होगी। पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए पांचवी के स्तर और मैदानी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को आठवीं स्तर का लेख दिया जाएगा। यह लेख 200 शब्दों का होगा। इसके लिए 15 अंक निर्धारित हैं, जिसमें 2 अंक सुलेख के हैं। वही प्रत्येक दो गलतियों पर एक अंक काटा जाएगा। शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के नंबरों को जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र जिला होमगार्ड कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, नगर निकाय कार्यालय, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला सेवा योजना, जिला सूचना अधिकारी, सोल्जर बोर्ड, आदि कार्यालयों से नोटिस बोर्ड पर चश्पा प्रारूप के अनुसार स्वयं अंकित करा कर व्यक्तिगत रूप से जिला होमगार्ड कार्यालय देहरादून में जमा कर सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें