Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तखंड: फर्जी लेटर मामले में BJP दर्ज कराएगी मुकदमा, विनोद चमोली को बना दिया था प्रदेश अध्यक्ष

BJP will file a case

देहरादून: फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए विनोद चमोली को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले के बाद भाजपा में खलबली मच गई थी। अब इसको लेकर भाजपा ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने अपने स्थतर पर तो जांच की बात कही है। साथ ही पुलिस में भी शिकायत कराई जा रही है।

मामले की जांच भाजपा आईटी सेल कर रहा है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने भी मामले की जांच के लिए कहा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा है कि यह हरकत जिसने भी की होगी। उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह केवल एक मामला नहीं है, पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है।

मनवीर चौहान ने कहा कि इसके लिए पार्टी के आई प्रभारी को इस संबंध में पुलिस से शिकायत के लिए कह दिया गया है। पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस लेटर के सामने आने के बाद प्रदेशभर में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, भाजपा का साफ कहना है कि यह केवल एक शरारत है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें