Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 17 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसमें आवास विभाग के सहायक अभियंता (सिविल) के 16 और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (विद्युत /यांत्रिक) का एक पद शामिल है। इन सभी 17 पदों को भी पूर्व में जारी विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 154 पदों पर सीधी भर्ती में ही सम्मिलित किया गया है।

ऐसे में अब उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा में इन नए पदों को शामिल करने के साथ ही इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को 12 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इन पदों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 साल से 42 साल तक निर्धारित है।

साथ ही सरकार के आदेश के अनुसार 1 साल की अतिरिक्त छूट अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी। कुल 154 रिक्त पदों में ग्रामीण निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (उत्तराखंड जल संस्थान), ऊर्जा विभाग लोक निर्माण विभाग मैं सहायक अभियंता एवं सहायक विद्युत निरीक्षक के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक के साथ अन्य संबंधित तकनीकी योग्यताएं अनिवार्य की गई है।

इन पदों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।इन पदों के लिए आयु सीमा 21 साल से 42 साल तक निर्धारित है। साथ ही सरकार के आदेश के अनुसार 1 साल की अतिरिक्त छूट अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें