Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का पोस्टमार्टम हुआ, 12 बजे दी जाएगी भू-समाधि

akhada parishad

प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे तक किया। बाघंबरी गद्दी प्रयागराज में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को 12 बजे भू समाधि दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं, देश के विभिन्न महामंडलेश्वर और 13 अखाड़ों के साधु संत प्रयागराज पहुंच गए हैं।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के शव को पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकाला जा रहा है। शव को बाघंबरी गद्दी मठ ले जाने की तैयारी की जा रही है। इसी मठ में नरेंद्र गिरि के गुरु की भी समाधि बनी है। उन्हीं की समाधि के बगल में उनकी समाधि लगाई जाएगी। बड़े-बड़े साधु संतों और मंडलाश्वरों का प्रयागराज में आगमन शुरू हो गया है। दोपहर 12 बजे विधि विधान के साथ अखाड़े और मठ की परंपरा के अनुरूप नरेंद्र गिरि को भू समाधि दी जाएगी।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। पांच डाक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक शव का पोस्टमार्टम किया है। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई और जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ अखाड़ों के पदाधिकारी और साधु संत मौजूद रहे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि को मठ बाघंबरी गद्दी में ही आज भू समाधि दी जाएगी। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी के मुताबिक मठ के भीतर ही उनका समाधिस्थल बनेगा। इस मौके पर अनेक प्रमुख संतों सहित निरंजनी अखाड़े के पंचपरमेश्वर एवं अन्य संत-महंत मौजूद रहेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें