Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
बड़ी खबर: खत्म होगी विधायक की सदस्यता, गोदियाल ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी


देहरादून: राज्य के राजनीति जगत से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस से भाजपा में गए पुरोला विधायक राजकुमार की सदस्यता खतरे में पड़ गई है। उनकी सदस्यता को समाप्त करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले पुरोला विधायक राजकुमार की विधानसभा सदस्यता अब खतरे में पड़ गई है। कांग्रेस अब विधानसभा अध्यक्ष से राजकुमार की सदस्यता खत्म करने के लिए कहेगी।
इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को एक पत्र लिखा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की माने तो जल्द ही दल बदल कानून के तहत राजकुमार की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा जाएगा।