Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान : हरीश रावत ने जो कहा, सोच-समझकर कहा होगा


देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने परिवर्तन यात्रा को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि यात्रा का तीसरा चरण जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति के अनुसार तीसरे चरण की यात्रा का रूट तय करेंगे। गणेश गोदियाल ने सरकार पर भी निशाना साधा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व सीएम हरीश रावत के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि वो राज्य में दलित मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। गणेश गोदियाल ने कहा कि हरीश रावत के दलित को उत्तराखंड का सीएम बनाने को लेकर जाहिर की गई इच्छा का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं हैं। उन्होंने जो भी कहा होगा, सोच-समझकर ही कहा होगा।