Big NewsNainital NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, शेरवुड स्कूल के छात्र गंभीर रुप से घायल, पास से गुजर रहे थे SP

corona virus patients in uttarakhand

उधमसिंह नगर : उधमसिंह नगर के बाजपुर से बुरी खबर है। बता दें कि बाजपुर में आज एक सड़क हादसा हुआ जिसका शिकार नैनीताल के शेरवुड स्कूल के छात्र हुए हैं। इस सड़क हादसे में  6 छात्र घायल हाे गए हैं। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख पुकार को सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा। जानकारी मिली है कि सभी घायल दिल्ली के निवासी हैं।

मिली जानकारी के अनुसारबाजपुर में हुए सड़क हादसे में नैनीताल शेरवुड स्कूल के 6 छात्र गंभीर रूप से घायल हाे गए। सभी को बाजपुर के सीएचसी में भेजा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी मिली है कि सभी छात्र दिल्ली के निवासी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी छात्र नैनीताल से अपने घर दिल्ली जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ये हादसा हो गया। जानकारी के अनसार हादसे के दौरान वहां से एसपी चंपावत भी गुजर रहे थे। एसपी देवेंद्र पिंचा ने खुद घायलों को बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायलों को काशीपुर के सोहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का उपचार जारी है। सभी के परिजनों को सूचना दी गई है। हादसे के कारण का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें