Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : इन जिलों में फिर सामने आने लगे कोरोना मरीज, 24 घंटे में 25 नए केस

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में आज 23 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 282 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 355 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 605 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,389 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 1 लाख 72 हजार 641 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक मामला सामने आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 581 मामले सामने आ चुके हैं। 351 ठीक हो चुके हैं। जबकि 132 लोगों की मौत हो चुकी है।