Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पानी के लिए सड़क पर लोग, मुफ्त कनेक्शन देने की मांग

corona virus patients in uttarakhand
हल्द्वानी: सरकार भले ही हर घर नल देने का दावा करती हो। लोगों को पानी का कनेक्शन एक रुपये में देने की घोषणा की है, लेकिन हल्द्वानी में लोग मुफ्त पानी कनेक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि गरीब और छोटे मकानों में निःशुल्क पानी का कनेक्शन दिए जाने चाहिए।

हल्द्वानी इंदिरा नगर के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में राज्य सरकार के खि़लाफ़ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की पानी के कनेक्शन के लिये अंत्योदय ओऱ बीपीएल राशन कार्ड की बाध्यता को खत्म किया जाये। क्योंकि राज्य के अंदर हर गरीब परिवार के पास बीपीएल कार्ड नही है, जिससे हर परिवार को पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है।

पूर्व सभासद सकील सलमानी ने कहा कि पानी के कनेक्शन के लिए बीपीएल राशन कार्ड की बाध्यता को सरकार तुरंत खत्म करे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के मुताबिक गरीब परिवारों में सभी के पास बीपीएल कार्ड नहीं हैं। उस वजह से गरीब परिवारों को नया कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। इसके लिए शासन से वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि जल्द कोई सार्थक परिणाम सामने आएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें