Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

मैं अपने होने वाले बच्चे को देखे बिना आत्महत्या कर रहा हूं

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: एक युवक ने वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भेजी। उसमें उसने कहा कि वो अपने ससुराल वालों से परेशान है। रिश्तेदारों का आरोप है कि युवक इस बात से परेशान था कि उसके ससुराल वाले उसे और पत्नी को अपने घर रखना चाहते हैं। मैं ससुरालियों और पत्नी से परेशान होकर आने वाले अपने बच्चे की शक्ल देखे बिना आत्महत्या कर रहा हूं। इनता कहने के बाद वो लापता हो गया।

वीडियो देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आननफानन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं, परिजन और पुलिस गंगनहर में उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर निवासी विकल की सहारनपुर में शादी हुई थी। युवक ने मंगलवार को परिजनों और रिश्तेदारों को एक वीडियो भेजा।

इसमें वह आरोप लगा रहा है कि उसके ससुराल वाले रेशान करते हैं। उसकी पत्नी को कॉल कर अपने पति के साथ मायके आकर रहने का दबाव बनाते हैं। ससुराल वालों को कोई लड़का नहीं है। इसलिए वह उसे भी बहला फुसलाकर अपने घर पर रखने का दबाव बनाते हैं। युवक कह रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती है और ससुराल वाले उसकी डिलीवरी सहारनपुर में ही करने का दबाव बना रहे हैं। पत्नी भी दबाव बना रही है।

ससुरालियों और पत्नी से परेशान होकर वह अपने बच्चे की शक्ल देखे बिना ही दुनिया छोड़कर जा रहा है। परिजनों ने भगवानपुर थाना, मंगलौर और गंगनहर कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक शुरू कर दी थी। अब तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें