उत्तराखंड ब्रेकिंग: CM धामी का बड़ा ऐलान, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नहीं देना पड़ेगा आवेदन शुल्क


देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर उत्तराखंड के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए, प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने वाले युवाओं को निशुल्क आवेदन करने की सौगात दी है। अपने जन्मदिन पर पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की है।
31 मार्च 2022 तक बेरोजगार युवाओं को आवेदन शुल्क से राहत देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। सीएम धामी का कहना है कि लोक सेवा आयोग,अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और प्राविधिक शिक्षा परिषद,चिकित्सा सेवा बोर्ड के साथ जो भी भर्ती की जाएंगी उनमे आवेदन करने वाले युवाओं से आवेदन शुल्क नही लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने युवाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने युवाओं को ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसकी युवाओं को लंबे समय से दरकार थी और उनकी मांग भी चल रही थी। प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने वाले युवाओं को निशुल्क आवेदन करने की सौगात दी है।
https://youtu.be/fR3cNezz8sg