Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड में एक बार फिर सियासी हलचल, अब कांग्रेस का कौनसा विकेट गिरेगा?

Indian National Congress

देहरादून : पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उत्तराखंड की सियासत में हलचल मची हुई है। कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस अपने विधायकों और नेताओं पर टकटकी लगाए हैं तो वहीं भाजपा कांग्रेस के ऐसे नेता और विधायकों पर नजर बनाए है जो की पार्टी से असंतुष्ट है और खिलाफ हैं। भाजपा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। तो वहीं राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस अलर्ट हो गई है।

सांसद अनिल बलूनी के ट्वीट से हिल गई थी कांग्रेस

बीते दिन सांसद अनिल बलूनी के किसी प्रतिष्ठित शख्सियत के भाजपा में शामिल होने के ट्वीट से राजनीति के मैदान में हलचल मच गई थी। कांग्रेस असहज हो गई लेकिन जैसे ही पूर्व राष्ट्रपति के पोते के भाजपा में शामिल होने की खबर आई तो कांग्रेस ने राहत की सांस ली। वहीं उड़ती उड़ती खबर है कि राजकुमार की राह पर कई और नेता हैं जिससे कांग्रेस में फिर से हड़कंप मच गया है.

मेरे साथ कांग्रेस में अन्याय हुआ-किशोर उपाध्याय

बीते दिनों हरिद्वार में किशोर उपाध्याय ने मीडिया को बयान दिया था कि कांग्रेस में उनके साथ न्याय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हरीश रावत की पूरी भागीदारी है तो 20 प्रतिशत उन्होंने भी कांग्रेस के लिए काम किया लेकिन उनके साथ अन्याय हुआ है। इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।हालांकि किशोर समर्थकों ने इसे कोरी अटकल ही करार दिया।

इनके नाम की भी चर्चा

वहीं दूसरा नाम आर्यन शर्मा का सामने आ रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं आर्यन शर्मा भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं। हालांकि दोनों ही गांधी परिवारों के करीबी बताए जाते हैं। लेकिन हवा में चर्चाएं चल रही है उससे कांग्रेस में हलचल मची। इसकी पुष्टि नहीं हुई है और ना ही दोनों में से किसी नेता ने ऐसा कोई बयान दिया है।

गणेश गोदियाल का बयान

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के नेताओं के दलबदल करने को लेकर हो रही चर्चाओं का निराधार बताया। उन्होंने कहा कि राजकुमार अपने आप में बेहद कमजोर कड़ी थी इसलिए वो चले गए। अब कोई व्यक्ति पार्टी से जाने वाला नहीं है। बकौल गोदियाल, प्रदेश में भाजपा से जनता का मोहभंग साफ साफ बता रहा है कि वह अब डूबता जहाज है। डूबते जहाज में कोई बैठने वाला नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें