Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: प्रदेशभर में सुबह से ही झमाझम बारिश, अगले 4 दिन के लिए भी अलर्ट जारी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। मौसम विज्ञानियों ने तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में तड़के से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। कई जगहों पर मार्ग बंद हो गए हैं।

सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत अधिकतर इलाकों में तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी। देहरादून सहित सभी जिलों में मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, नैनीताल, चंपावत के साथ ही पर्वतीय क्षेेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन यानी 17 सितंबर तक जारी रहेगा। आज भी नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पौड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी मे रातभर हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, नदी नाले भी ऊफान पर हैं। मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया हो गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे भी सुखी टॉप के पास पत्थर व मलबा आने के कारण बंद है। उत्तरकाशी में 11 ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर बारिश के बाद झर्जरगाड़ नाला अचानक ऊफान पर आ गया। इस दौरान यमुनोत्री क्षेत्र से इंटर कॉलेज जा रहे स्कूली छात्र-छात्राएं भी रास्ते में ही फंस गए।  छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग बहाव कम होने व हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें