Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

Corona : तेजी से घट रहे एक्टिव केस, 24 घंटे में केवल 19 मामले

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में आज 37 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 293 रह गई है।

Active cases decreasing rapidly

प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 242 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 495 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,389 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 65,379 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं पौड़ी के ग्राम हंसुधी, पट्टी पोर्वी मनीयारसायु को प्रदेश का एकमात्र कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है।

Active cases decreasing rapidly

प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 580 मामले सामने आ चुके हैं। 350 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें