Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा तो सड़क पर लेट गया ड्राइवर, बोला: मैं कब तक चालान भरुंगा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: गाड़ी का चालन कटने के बाद झगड़े और विवाद तो आपने देखे और सुने ही होंगे। लेकिन, कई बार लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे हर कोई हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून में भी सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का चालान काटा तो ड्राइवर सड़क पर लेट गया। इस दौरान उसने खूब हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि सोमवार को शहर की राजपुर रोड पर दिलाराम चौक के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के चलते ड्राइवर आफताब का चालान काट दिया गया। जिसके विरोध में ड्राइवर चलते ट्रैफिक के बीच में लेट गया और जमकर हंगामा भी काटा।

उसका कहना था कि मकान मालिक ने उसे और उसके परिवार को घर से बाहर निकाल दिया है। इसलिए उसने अपनी बीवी के गहने बेच कर मकान का किराया दिया। उसने कहा कि कल भी मेरा चालान कटा और आज भी कटा, मैं कब तक चालान भरुंगा। और इतना कहकर वह ट्रैफिक के बीच में लेट गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें