Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भव्य और दिव्य बनाया जाएगा सैन्य धाम, दिए ये निर्देश

Chief Minister Pushkar Singh Dhami said
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय। सैन्य धाम भव्य और दिव्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाना चाहिए। उत्तराखण्ड में बनने वाले सैन्य धाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता है, इसके लिए पूरी योजना बनाई जाय।

मुख्यमंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैन्य धाम के निर्माण के लिए लाई जायेगी। सैन्य धाम का स्वरूप ऐसा होगा कि यह राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाय। शहीद सम्मान यात्रा की शुरूआत अक्टूबर 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित है।

यात्रा का पूरा रूट चार्ट जल्द तैयार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है। हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दिया। शहीदों के सम्मान में यह भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए जन सहयोग लिया जायेगा। किसी भी आयोजन को सफल बनाने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें