Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

नौकरी में रहते करते थे लोगों की मदद, अब मिली ये जिम्मेदारी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: ब्राह्मण उत्थान महासभा ने रिटायर्ड सीओ जीबी पांडे को प्रदेश महामंत्री गढ़वाल मनोनीत किया है। सेवानिवृत्त सीओ गोविंद बल्लभ पांडे को प्रदेश महामंत्री (गढ़वाल) मनोनीत किए जाने पर पूरे ब्राह्मण समाज की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है। संगठन ने रिटायर्ड सीओ जीबी पांडे को प्रदेश महामंत्री मनोनीत करते समय कहा कि संगठन को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि रिटायर्ड सीओ जीबी पांडे के नेतृत्व में ब्राह्मण उत्थान महासभा संपूर्ण उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूर्ण भारत में अपना परचम लहराए।

रिटायर्ड सीओ जीबी पांडे के प्रदेश महामंत्री बनने की खबर सुनते ही प्रदेश एवं देश के कौने कौने से उन्हें ब्राहमण समाज सहित सर्व समाज के लोगो द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी जा रही है। प्रदेश महामंत्री गढ़वाल मनोनीत होने पर लोगों में बड़ा हर्ष एवं उत्साह है। आपको बताते चलें कि रिटायर्ड सीओ जीबी पांडे एक कुशल अधिकारी रहे है।

उनके व्यवहार एवं कार्यों के चलते ही झबरेडा, मंगलौर, खानपुर, लक्सर और रूडकी सहित उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में जहां-जहां वह नियुक्त रहें। वहां भी वह काफी लोकप्रिय रहें है। उनकी कार्य कुशलता और व्यवहार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास यदि कोई व्यक्ति पहुंचता था तो वह कभी निराश नही हुआ है। गरीब एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए वह हर समय तैयार रहते थे। रिटायर्ड सीओ जीबी पांडे जिस क्षेत्र में रहते थे उस क्षेत्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गाे तक वह अपनी मजबूत पकड़ बना लेते थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें