Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का जीओ जारी, CM ने की थी घोषणा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: प्रदेश में राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी/ लेखपाल / राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान राजस्व विभाग के अन्तर्गत कार्यरत पटवारी/लेखपाल/राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे हैं।

सराहनीय कार्यों और सेवाओं के लिये 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दिये जाने की घोषणा की थी।  इसके लिये 1 करोड़ 37 लाख 20 हजार रुपये  की धनराशि  की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

सीएम धामी ने कोरोना काल में बेहतर सेवाएं देने वाले कार्मियों को प्रोत्साहन राशि का ऐलान किया था। उसीके तहत यह आदेश जारी किया गया है। सीएम धामी ने कहा था कि जो भी घोषणा की जाएगी, वह धरातल पर उतारी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें