Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: एक्शन में CM धामी, MDDA के बाद अब नगर निगम में औचक निरीक्षण

CM Dhami in action

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले कुछ दिनों से लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। वो आम जनता से सीधे जुड़े विभागों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों का हाल जान रहे हैं। पहले उन्होंने एमडीडीए का निरीक्षण किया था। वहां उन्होंने अधिकारियों को पेंडिंग कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए थे।

आज सीएम धामी को काफिला अचानक नगर निगम में पहुंच गया। सीएम के अचानक नगर निगम पहुंचने से अधिकारियों में खलबली मच गई। अब भी अधिकारियों ने अपना काम भी शुरू नहीं किया था कि सीएम पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने नगर निगम में विभिन्न अनुभागों को निरीक्षण किया।

इस दौरान नगर निगम में बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। लोगों ने सीएम के सामने अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति जीरो पेंडेंसी की है और उसके तहत अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें