Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPauri Garhwal NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: दो दिन के कार्य बहिष्कार पर उपनल कर्मचारी, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उपनल कर्मचारी आज़ औऱ कल 2 दिन पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने की मांग को लेकर राज्य के 22 हजार उपनल कर्मचारी आज औऱ कल कार्य बहिष्कार पर हैं। सरकार के खिलाफ आज उपनल कर्मचारियों ने रैली निकाली।

7 सितंबर को राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ करेंगे। उपनल कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में सरकार से आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उनके मुताबिक राज्य सरकार लंबे समय से उपनल कर्मचारियों का शोषण करते आ रही है। हार बार उनकी मांग को मानने का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन मांग पूरी नहीं की जाती है।

उनका कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई या राज्य सरकार ने उपनल कर्मचारियों की मांगों के संबंध में कोई भी सोच विचार नहीं किया तो अक्टूबर माह से उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से राज्य सरकार की होगी। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से राज्य के कई दफ्तरों में कामकाज प्रभावित होता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें