Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा, जल्द आएंगे अखिलेश यादव

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: 2022 चुनाव के लिए राजनीति हलचल अब नजर आने लगी है। तेज होती हलचलों के बीच राजनीतिक दलों के दावों और आरोप को सिलसिला भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने हल्द्वानी में ऐलान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों में उत्तराखंड राज्य में कोई विकास का काम नहीं हुआ कांग्रेस और भाजपा में केवल अपना वर्चस्व बचाने की लड़ाई चल रही है। मुख्यमंत्री बदलते जा रहे हैं और जनता के साथ लगातार धोखा हो रहा है। सपा जनता को जागरूक करने का काम करेगी। लोगों को भाजपा और कांग्रेस की राज्य में बारी-बारी से सत्ता हासिल करने के सिलसिले को तोड़ने के लिए विकल्प की जरूरत है।

उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी स्वास्थ्य शिक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जनता के बीच में जाएगी और उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दे ही समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र होगा। राजेंद्र चौधरी के मुताबिक उत्तराखंड में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दौरा करेंगे जिसको 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें