Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: सीएम के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, आधे रास्ते से लौटा वापस

cm dhami almoda

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा की जन आशीर्वाद रैली में अपने हेलीकॉप्टर से जा रहे थे। इस दौरान आधे रास्ते में ही हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आग गई, जिस कारण उनके हेलीकॉप्टर को वापस देहरादून लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि उसके बाद मुख्यमंत्री धामी दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। देहरादून से उनके विमान ने उड़ान भरी। कुछ ही दूरी जाने के बाद पता कि उनके हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई है, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस लैंड करना पड़ा। सीएम धामी को दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा रवाना हुए। मुख्यमंत्री के वापस लौटने की खबर की डीआईजी कुमाऊं निलेश भरणे ने पुष्टि की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें