Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इनसे हुई दो करोड़ की ठगी, पुलिस टरकाती रही मामला, अब हुआ मुकदमा

Cheating of two crores

देहरादून: राजधानी देहरादून में 2 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस पीड़ित को पिछले साल से टकराती रही, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले में जब कहीं से मदद नहीं मिली तो पीड़ित ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। रिलायंस कंपनी का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो करोड़ रुपये ठग लिए गए। तय समय पर जब प्रोजेक्ट नहीं मिला तो उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय में शिकायत की। मुख्यालय के आदेश पर अब शहर कोतवाली में 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी अश्विनी अग्रवाल निवासी ओल्ड रेस्ट कैंप के साथ हुई है। उनकी हनुमान चौक पर लक्ष्मणदास जय भगवान नाम से फर्म है। मई 2019 में उनकी मुलाकात सचिन जैन के माध्यम से अश्विनी कुमार चौबे, उनकी पत्नी रंगीता राज और उनके बेटे रुद्रांश से हुई।

अश्विनी कुमार चौबे ने अपना रिलायंस का आईडी कार्ड दिखाया और खुद को कंपनी का इंडिया प्रोजेक्ट हेड बताया। चौबे की पत्नी खुद को एम्स की डॉक्टर बता रही थी। उन्होंने अग्रवाल को झांसे में लिया और रिलायंस के केबल टीवी प्रोजेक्ट को फायदे का सौदा बताकर दो करोड़ रुपये कंपनी के खाते में जमा करने को कहा। अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अश्विनी चौबे के कहने पर दो करोड़ रुपये RIL मीडिया ब्रॉडकास्टिंग के खाते में जमा करा दिए। यह खाता डीसीबी बैंक कोलकाता में है। अग्रवाल प्रोजेक्ट मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें इसके कोई जानकारी नहीं मिली।

पता चला कि यह एक गैंग है जो इस तरह की ठगी करता है। इसमें कई और लोगों के नाम भी सामने आए। अग्रवाल ने पिछले साल एसएसपी कार्यालय को भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि इस मामले में अश्विनी कुमार चौबे, उसकी पत्नी संगीता राज, बेटे रुद्रांश, प्रसून कुमार, रवि प्रधान, आमीन, सुजाना शुक्ला, शोभा रानी, दिशा शर्मा, माही गुप्ता, मीनू दास, बबीता, आयशा, राकेश, शिवांगी शर्मा, ओली नाथ, सुतानी, देवाश्री और सचिन जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें