Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : पुलिस को कामयाबी, नशे के इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में नशाखोरी पर रोक लगाने के पुलिस तमाम दावे कर रही है। बावजूद, नशा तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। खासकर स्मैक तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्मैक युवाओं को बर्बादी की तरफ धकेल रहा है। सबसे ज्यादा मामले भी स्मैक और नशे के इंजेक्शन के सामने आ रहे हैं।

रामनगर में स्मैक चरस, गांजा का कारोबार चरम सीमा पर है। नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशांे के अनुसार रामनगर पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ मुहिम चला रखी है। लगातार पुलिस नशा करने वाले और नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने इस अभियान से कई लोगांे को सलाखों को पीछे भेज दिया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खताड़ी निवासी 3-4/9/2021 को फिरोज खान उर्फ राजा को मय माल के मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 33 इंजेक्शन व 3000/ भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज खान उर्फ राजा/फय्याज खान कोटद्वार रोड खताड़ी का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें