HighlightUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

बड़कोट : बाजार में मां से बिछड़ गई थी बच्ची, पुलिस ने चंद घंटे में परिजनों से मिलाया

devbhoomi news

बड़कोट : उत्तरकाशी की बड़कोट पुलिस ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया। पुलिस ने मां के साथ बाजार आई बिछड़ी बच्ची का के घर का चंद घंटे में पता लगाया और बच्ची को मां को सुपुर्द किया। बच्ची को देख मां के चेहरे पर मुस्कान लौटी। बच्ची की मां ने बड़कोट पुलिस के दारोगा और सिपाही को धन्यवाद अदा किया।

आपको बता दें कि आज शनिवार को थाना बड़कोट में तैनात एसआई सतवीर सिंह और कांस्टेबल राकेश सिंह कस्बा बाजार गश्त ड्यूटी पर थे। तभी ड्यूटी के दौरान उनको बड़कोट मुख्य चौराहे पर एक नन्ही बच्ची दिखाई दी, जो की रो रही थी। पुलिस तुरन्त बच्ची के पास पहुँची और बच्ची को थाने पर लाकर उसके बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने बच्ची की मां से सम्पर्क किया और उसे थाने बुलाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर बच्ची को (शानवी पुत्री श्री अनुज निवासी आईटीआई गली बड़कोट, उम्र ढाई वर्ष)सुरक्षित उसकी मां को सुपुर्द किया।

बच्ची की मां द्वारा पुलिस का आभार एवं धन्यवाद जताया गया। बच्ची की मां ने बताया कि वह कुछ सामान खरीदने घर से बाजार आयी थी। साथ में अपनी बच्ची को भी लाई थी। दुकान पर सामान खरीदते समय बच्ची अचानक बाहर चली गयी। उसने बच्ची को इधर उधर ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली। वो काफी परेशान हो गई। पुलिस द्वारा मां को आगे से इस तरीके की लापरवाही न करने की हिदायत दी गयी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें