Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले, नौ मरीज हुए ठीक, फिर बढ़े केस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 9 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 410 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 070 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,387 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के कोई मामले सामने नहीं आये हैं और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 576 मामले सामने आ चुके हैं। 347 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।