Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

आपके साथ भी हो सकता है वेरिफिकेशन कोड स्कैम, ये है बचने का तरीका

corona virus patients in uttarakhand

साइबर क्रिमनल कई तरह के तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनको चूना लगा देते हैं। अब वाट्सएप और फेसबुत को भी हैक किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही इन दिनों वाट्सएप पर ‘वेरिफिकेशन कोड स्कैम’ के मामले लगातार सामने आ रहा है। इसके जरिए साइबर क्रिमनल यूजर्स को अपने जाल में फंसा लेते हैं।

स्वजन और दोस्तों के नाम का इस्तेमाल किया जाता है

यह इतना खतरनाक है कि साइबर क्रिमिनल यूजर्स के वाट्सएप एकाउंट का पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लीकेशन है, इसलिए भी स्कैमर्स की नजर इस प्लेटफार्म पर रहती है। चौंकाने वाली बात यह है कि वाट्सएप हैकिंग की इस कोशिश में लोगों को ठगने के लिए उनके करीबी स्वजन और दोस्तों के नाम का इस्तेमाल किया जाता है। जानें कैसे दोस्तों और परिवार के नाम पर कोड मांगकर यूजर्स को फंसाने की कोशिश हो रही हैरू

ये है वेरिफिकेशन कोड स्कैम

वेरिफिकेशन कोड स्कैम में यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज में वाट्सएप का लागइन कोड प्राप्त होता है। दरअसल, यह टू फैक्टर आथेंटिकेशन कोड होता है, जिसके जरिए यूजर रजिस्टर्ड वाट्सएप एकाउंट नंबर में लागइन को इनेबल कर सकते हैं। मगर इस स्कैम में साइबर क्रिमिनल करीबी दोस्तों और स्वजन को मैसेज भेजता है और कहता है कि गलती से वाट्सएप लागइन कोड उन्हें भेज दिया है। अगर आपने यह कोड गलती से वापस भेज दिया तो फिर आपका एकाउंट हैक हो सकता है।

मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए

अगर आपको ऐसा कोई मैसेज प्राप्त होता है, तो किसी भी परिस्थिति में मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए। उस कोड को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। यूजर्स को पता होना चाहिए कि वाट्सएप किसी दूसरे मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड नहीं भेजता है। वेरिफिकेशन कोड आपके फोन का होता है।

वाट्सएप एकाउंट को कंट्रोल कर लेंगे

अगर इसे किसी को भेजते हैं, तो वे इससे आपके वाट्सएप एकाउंट को कंट्रोल कर लेंगे। अगर ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो इसका मतलब है कि साइबर क्रिमिनल आपके एकाउंट तक पहुंच प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही आप उसके साथ कोड साझा करते हैं, हैकर आपके वाट्सएप एकाउंट तक एक्सेस प्राप्त कर लेगा, जबकि आप खुद के एकाउंट से लागआउट हो जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें