Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Weather News

CM धामी ने किया क्षतिग्रस्त रानीपोखरी पुल का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले बीते दिन सीएम समेत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मुख्य सचिव ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने  कहा कि पुल के टूटने की जांच के निर्देश दिये गये हैं। रानीपोखरी के पुल को फिर से बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, बीआरओ के कर्नल मिलन मठ,  लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग के  अधिकारी भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें