Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

देहरादून : घर से लापता हुए चार बच्चे, ढूंढती रही पुलिस, और वो जा पहुंचे यहां

Pushkar Singh Dhami

देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार बच्चे अचानक लापता हो गए जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई। परिवार समेत पुलिस ने अपरहण की आशंका जताई लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गए। पुलिस को जानकारी मिली कि सभी बच्चे नजीमाबाद पहुंच गए हैं और दादी के घर हैं। बच्चों के दादी के घर जाने की वजह माता पिता की डांट बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वसंत विहार थाने में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश चौहान ने बताया कि ऋषि विहार में रहने वाले तौफीक अहमद और उनकी पत्नी नौकरी करते हैं जिनके 5 बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा 15 साल का है और सबसे छोटा बेटा डेढ़ साल का। घटना वाले दिन दोनों पति पत्नी ड्यूटी गए हुए थे। जब वो शाम को घर लौटे तो घर पर सबसे छोटा बेटा ही था। तीन बच्चे लापता थे। जिनकी उम्र 14, 12 और 8 साल का है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें बच्चों को ढूंढने के लिए गठित की। पुलिस रात भर बच्चों को ढूंढती रही लेकिन जब सुबह पुलिस को बच्चों की जानकारी मिली तो सबने राहत की सांस ली।

दरअसल रविवार को सुबह पुलिस पता चला कि बच्चे नजीबाबाद में अपनी दादी के पास हैं। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि बड़ा भाई दिन में कहीं निकल गया था। उसे ढूंढने के लिए वह भी कुछ देर बाद घर से निकल गए। चारों देर शाम तक घूमते रहे। इसके बाद वह इस डर से घर नहीं गए कि माता-पिता डांटेंगे। वहीं बच्चों की काउंसिलिंग के लिए बाल कल्याण समिति को पत्र लिखा गया है। साथ ही बच्चों के स्वजन को नोटिस भेजा गया है कि वह उनकी परवरिश सही ढंग से करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें