Haridwar NewsHighlightUttarakhand Weather News

महिला डॉक्टर और अस्पताल संचालक के बीच गाली गलौज और मारपीट का मामला पहुंचा कोतवाली, मुकदमा दर्ज

devbhoomi news

लक्सर : बीते दिन शनिवार को महिला चिकित्सक और अस्पताल संचालक के बीच विवाद कोतवाली तक पहुंच गया। महिला चिकित्सक ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कराया है।

लक्सर नगर के गोवर्धनपुर मार्ग स्थित भारत अस्पताल में हैदराबाद निवासी एक महिला चिकित्सक प्रैक्टिस करती हैं। बताया गया कि किसी बात को लेकर अस्पताल संचालक और महिला चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला चिकित्सक लक्सर कोतवाली पहुंची और अस्पताल संचालक पर वेतन के ढाई लाख रूपये नहीं देने तथा वेतन मांगने पर गाली गलौज वह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

महिला चिकित्सक का आरोप है वेतन मांगने पर अस्पताल संचालक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट गाली-गलौज की हैं।लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी भारत नर्सिंग होम के संचालक कई बार ऐसे विवादों में रह चुके हैं।वहीं अस्पताल संचालक ने भी अपना पक्ष रखते हुए महिला चिकित्सक पर गलत तरीके से अस्पताल को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले कीजांच की जा रही है। साथ ही अस्पताल में लगे सीसी कैमरे की फुटेज कंगाली जा रही हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें