Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आसमान से बरस रही आफत, यहां टूट गई पूरी सड़क, बढ़ी परेशानी

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: आसमान से आफत की बारिश लगातार जारी है। ज्योलिकोट-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो गांव के पास भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा गिरा गया है। नैनीताल के डॉन बॉस्को स्कूल के पास भी सड़क का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।

सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस टीम भी मौके पर तैनात है। वाहनों को कालाढूंगी से नैनीताल भेजा जा रहा है। साथ ही रूसी बायपास मार्ग से वाहनों को डायवर्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल मार्ग को बंद किया जा रहा है। ऐसे में वाहनों को अब कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग से नैनीताल जाना पड़ेगा।

इससे भारी वाहनों और छोटी दूरी की यात्रा तय करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, वीरभट्टी के पास लगातार मलबा गिरने का सिलसिला जारी हैं मलबा आने से मार्ग फिर बंद हो गया है। यात्रियों के पास अब कालाढूंगी होते हुए नैनीताल और अल्मोड़ा जाने का एकमात्र विकल्प बचा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें