Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: भारी बारिश का कहर जारी, प्रदेश की 659 सड़कें बंद, इन जिलों में सबसे ज्यादा असर

659 roads in the state closed
file photo

देहरादून: राज्य में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण राज्यभर में जगह-जगह मलबा आने से 659 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी जिले में दो, देहरादून में दो, चमोली में 7, पौड़ी में 18, टिहरी में 10, बागेश्वर में 3, नैनीताल में 3, चंपावत में 3 एवं पिथौरागढ़ में 17 मार्ग बंद हैं।

गुरुवार की रात को हुई झमाझम बारिश के कारण ऋषिकेश में उफान पर आई चंद्रभागा नदी ने अपना रुख बदल लिया है। अब चंद्रभागा नदी की धारा धन्वंतरी भवन की ओर बह रही है। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। प्रशासन की ओर से गुरुवार को जिन लोगों को रैन बसेरे में शिफ्ट करने की व्यवस्था की गई थी, वहां कोई रैन बसेरे में नहीं गया।

बारिश के बाद बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद है। यमुनोत्री हाईवे नैनबाग में मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं, शुक्रवार तड़के फकोट के समीप ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का एक पूरा हिस्सा भारी बारिश से पूरी तरह टूट गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी और तपोवन के बीच कई स्थानों पर मलबा आने से बंद है। विकासनगर-बड़कोट हाईवे यमुना पुल के पास अवरुद्ध हो गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें