Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: आसमान से बरस रही आफत, यहां बह गई पूरी सड़क, कई मार्ग बंद

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आ रही है। पहाड़ से मैदान तक बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। लोग परेशान हैं।

पिछले 48 घंटो से हो रही बारीश दून में भी तबाही मचा रही है। भारी बारिश के कारण मालदेवता-सहसत्र्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक नदी में समा गया है। यह घटना खेरी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर नदी किनारे कुछ वाहन भी बह गए हैं।

भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया है। कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है। जानकारी के अनुसार राज्यभर में कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं, जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण मार्गों को खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

https://youtu.be/5108pLKcutk

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें