Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: 10 दिन से लापता है व्यापारी, पुलिस नहीं लगा पाई पता

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: बीते 16 अगस्त से लापता व्यवसाई पवन कन्याल का 10 दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। सुभाषनगर निवासी पवन कन्याल गौला खनन क्षेत्र में डंपर संचालन का काम करता था। बीते 16 अगस्त को वह घर से ट्रांसपोर्ट नगर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन, इसके बाद से पवन का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

एसपी सिटी के मुताबिक पुलिस की ओर से खोज अभियान जारी है। पुलिस टीम तत्परता के साथ खोज कार्य में लगी हुई है। सीसीटीवी व मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर भी जांच का कार्य किया जा रहा है, जिसमें अभी तक कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। पवन की कार को हल्द्वानी नैनीताल नेशनल हाईवे पर भुजियाघाट से बरामद कर लिया है।

उसकी अंतिम लोकेशन भी भुजियाघाट के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के साथ ही डॉग स्क्वायड से भी चेकिंग कराई। परिजनों के मुताबिक उन्होंने पुलिस से मिलकर पवन कन्याल से जुड़े अन्य एंगेल्स पर जांच करने की बात कही है, ताकि पवन का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें