Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: 24 घंटे में कोरोना के 22 नए मामले, ब्लैक फंगस के 307 मरीज हो चुके स्वस्थ

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 24 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 313 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 771 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,377 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, आज 92,786 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 307 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।