Bjp UttarakhandChampawat NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अचानक सड़क पर आ गिरा पूरा पहाड़, बाल-बाल बचे कई वाहन…VIDEO

corona virus patients in uttarakhand

चंपावत : इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। कुछ घटनाओं में लोगों की मौत के मामले भी सामने आए। जबकि कुछ मौकों पर लोगों की जान बाल-बाल बची।

टनकपुर से चंपावत को जाने वाले रास्ते के बीच अचानक पहाड़ी भरभरा कर गिर गई। सड़क के किनारे खड़े लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आए। यह पूरी घटना लोगों के कैमरे में कैद हो गई। गनीमत यह रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। भूस्खलन के चलते रोड़ बंद हो गई है।

इससे पहले नैनीताल में भवाली के पास ऐसा ही बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिस कारण पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। पहाड़ी से आए मलबे की आने से बस बाल-बाल बच गई थी। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे एक बात तो साफ है कि लोगों को फिलहाल इस तरह की घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है।

https://youtu.be/decnjVEx3-c

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें