Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : ग्रामीणों को प्रशिक्षण देगा वन विभाग, जंगली जानवरों से बचने के सिखाएंगे गुर

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: बरसात का मौसम है लिहाजा जंगली जानवरों का मूवमेंट अब बढ़ने लगा है। घने जंगलों के बीच लेपर्ड और हाथियों की दस्तक होने लगी है, हाथी तो ग्रामीणों के घरों तक आने लगे हैं, जिसको देखते हुए वन विभाग अलर्ट हो गया है।

तराई पूर्वी वन प्रभाग में दो हाथी कॉरिडोर है इसमें हाथियों का आवागमन बहुत ही ज्यादा है, जिसको देखकर वन विभाग में ने करीब 6 किलोमीटर के दायरे में सोलर फेंसिंग लगा दी है। इसके अलावा वन विभाग एक अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए ट्रेनिंग कराई जाएगी।

इसके लिए वन विभाग उनको कुछ उपकरण भी उपलब्ध कराएगा जिसकी तैयारी की जा रही है। तराई पूर्वी वन विभाग कुछ गांव का चयन भी करेगा। इस ट्रेनिंग के बाद ग्रामीण अन्य ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचने के गुर भी सिखाएंग, जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष में कमी आ सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें