Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र से खिड़की तोड़कर फरार हो गए 11 युवक, एक नाबालिग भी हुआ फुर्र

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : पिछले दिनों लड़कियों के नशा मुक्ति केंद्र से फरार होने का मामला सामने आया था। अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग समेत 11 युवक नशा मुक्ति केंद्र से फरार हो गए हैं। वसंत विहार थाना के इंजीनियर एन्क्लेव सिथत जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र से 12 युवक खिड़की तोड़कर भाग गए। देर रात तक चार युवक तो अपने घर पहुंच गए थे।

सूचना पर पुलिस केंद्र से फरार युवकों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए सभी थाना-चौकियों को सूचित किया गया है। फरार युवकों में एक नाबालिग भी शामिल है। वसंत विहार पुलिस के मुताबिक भागने वाले युवकों ने केंद्र की खिड़की तोड़कर निकलने का रास्ता बनाया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्होंने खिड़की के पेंच खोलकर भागने की कोशिश की थी।संचालक को मौके पर सूचना मिल गई थी और उसने खिड़की को ठीक करवा लिया था। रविवार को शाम करीब पांच बजे युवक खिड़की को तोड़कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक फरार युवक नेहरू कॉलानी, पटेलनगर, माजरा सत्तोवाली घाटी, मच्छी बाजार, मेहूंवाला, न्यू पटेलनगर, गांधीग्राम और रायपुर क्षेत्र के हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें