Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: सड़क किनारे देर रात मिली नवजात बच्ची, चीता पुलिस के जवान बने देवदूत

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: नवजात बच्चों को लावारिश हालत में छोड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। ऋषिकेश के नेपाली फार्म में सड़क किनारे चीता पुलिस को एक नवजात बच्ची मिली। चीता पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे निगरानी में रखा गया है।

नेपालीफार्म के पास करीब दो बजे गश्त कर रहे चीता पुलिस के जवान संदीप और सोमवीर की नजर सडक़ किनारे चादर में लिपटे शिशु को देखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो चादर में नवजात बच्ची थी। बच्ची के लावारिस मिलने की सूचना रायवाला थाने को दी और वाहन मंगवाकर बच्ची को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा।

रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि बच्ची कुछ घंटे पहले जन्मी बच्ची सडक़ किनारे पड़ी ईंटों के पीछे रखी हुई थी। इस दौरान गश्ती टीम की सजगता से बच्ची की जान बच गई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। नवजात को छोडऩे के कई मामले आ चुके है। फिलहाल यह बच्ची पूरी तहर से स्वस्थ्य है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें