Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: 22 घंटे से बंद है ये मार्ग, लगातार बारिश बढ़ा रही मुश्किल…देखें VIDEO

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: पिछले करीब 22 घंटे बाद भी ज्योलिकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल सका है। कल ज्योलीकोट में वीरभट्टी पुल के पास पहाड़ी खिसकने से भारी मलबा सड़क पर आ गया था, जिसके बाद यातायात पूरी तरह से ठप है, मार्ग खुलवाने का प्रयास जारी है। लेकिनए लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मलबे को हटाने में काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मार्ग खुलवाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, अभी तक यातायात को सुचारू करने में प्रशासन को सफलता नहीं मिल पाई है। एसपी ट्रैफिक देवेंद्र पीचा के मुताबिक मलबा हटाने का काम लगातार जारी है लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश मलबा हटाने के काम में बाधा उत्पन्न कर रही है।

उम्मीद की जा रही है कि देर शाम तक या कल सुबह तक यातायात के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा। भारी बारिश के चलेत राज्य में कई मार्ग बंद हैं। कुछ मार्गों को खोल लिया गया है। लेकिन, कई मार्ग अब भी बंद हैं, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=6y_NMUal4TY

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें