Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPauri Garhwal NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: साइबर ठगों ने खाली कर दिया था खाता, साइबर सेल ने लौटाई रकम

corona virus patients in uttarakhand

कोटद्वार: साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनसे निपटने के लिए साइबर लगातार काम कर रही है। पौड़ी जिले में कोटद्वार स्थित साइबर सेल गलातार शादार काम कर रही है। साइबर सेल कई लोगों के पैसे उनके खातों में वापस लौटा चुकी है। लेकिन, यह तभी संभव हो पाता है, जब समय से साइबर ठगी की शिकायत की गई हो।

ताजबर सिंह निवासी ग्राम- नौंगांव मल्ला, सीकूखाल ने शिकायत की थी कि उनके खाते से 14 जुलाई को किसी ने रिश्तेदार बतार लिंग भेजा और फिर खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। साइबर सेल ने मामले तत्काल कार्रवाई की और खाते से कटी रकम को वापस शिकायतकर्ता के खाते में लौटा दी।

साइबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति द्वारा जनपद के साईबर सेल के कार्याे की सराहना की है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।

साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजल सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी और सीवीवी शेयर ना करें। किसी लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें। क्यूआर कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें और अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-155260 पर सूचना दें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें