Almora NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किये जागेश्वर धाम के दर्शन


अल्मोड़ा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ बाबा जागनाथ के दरबार में विधि विधान से पूजा अर्चना की। महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कराई कई। जागेश्वरधाम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।
मुख्य प्रांगण में उत्तराखंडी लोक परंपरा व संस्कृति से जुड़े पिछौड़े में मातृशक्ति ने नड्डा का तिलक किया। बाद में महामृत्युंजय मंदिर के प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट कैलाश के निर्देशन में बाबा का जलाभिषेक किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हेलीकॉप्टर गुरुड़ाबाज में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच नड्डा का काफिला जागेश्वर मंदिर समूह पहुंचा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।