Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : पुलिस गंगा में ढूंढ रही थी लाश, मुंबई में मिली लापता महिला

corona virus patients in uttarakhand

ऋषिकेश: 12 अगस्त को एक महिला घनसाली से लापता हो गई थी। उसके लापता होने के बाद उसकी लोकेशन ऋषिकेश में मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो महिला का सामान और टूटे मोबाइल के साथ ही एक सुसाइड नोट भी बैग से मिला था। उसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश कर गंगा नदी में कर रही थी। पुलिस के साथ परिजन भी अपने स्तर से महिला की खोज में जुटे थे। उनको पता चला कि वो मुंबई में है। पुलिस टीम उसे लेने रवाना हो गई है।

24 साल की मंजू पंवार पत्नी दीपक निवासी तुंग घनसाली टिहरी गढ़वाल 12 अगस्त की सुबह करीब छह बजे घर से लापता हो गई थी। अगले दिन सुबह करीब साढ़े छह बजे मंजू के मोबाइल की लोकेशन त्रिवेणी घाट चौकी क्षेत्र में गंगा तट स्थित नाव घाट पर मिली। घाट से मंजू का ट्राली बैग मिला और उसके अंदर एक डायरी और सुसाइड नोट मिला। मंजू का मायका गली नंबर दो साईं विहार चोपड़ा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश में है।

पुलिस के मुताबिक मंजू ने सुसाइड नोट में लिखा था कि शादी के बाद बच्चा ना होने पर उसकी सास,ससुर और पति उसे ताना देते थे। मैं सब को छोड़ कर जा रही हूं। पुलिस ने इस मामले में अनहोनी की आशंका को देखते हुए गंगा में सर्च आपरेशन शुरू कराया था। महिला का मोबाइल उसी के बैग के भीतर टूटी हुई हालत में मिला है। लेकिन उसमें सिम नहीं था।

घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला ट्राली बैग के साथ नजर आई। पुलिस तब से ही उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन, सफलता नहीं मिली। इस बीच परिजनों को जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम उसे लेने मुंबई चली गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें