Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। बुधवार शाम और फिर रात को राजधानी देहरादून में बादल जमकर बरसे। मौसम विभाग ने अलगे 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज सुबह भी राजधानी देहरादून में बारिश हुई। हरिद्वार में मौसम साफ बना हुआ है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे आज छठवें दिन भी बंद पड़ा हुआ है। लंबे समय से हाईवे बाधित होने से नीती घाटी के ग्रामीणों की जिंदगी ठहर सी गई है।

बुधवार को एनडीआरएफ ने आवाजाही बहाल करने के लिए हाईवे किनारे बह रही धौली गंगा में नाव के संचालन का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण यह सफल नहीं रहा। अब एनडीआरएफ की टीम भी चट्टान से भूस्खलन रुकने का इंतजार कर रही है। प्रशासन नीती घाटी के गांवों में हेलीकॉप्टर से राशन व अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें