Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : बदल गया एंबुलेंस का ये नियम, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

आपातकालीन सेवा 108

देहरादून: 108 सेवा के नियमों में बदलाव किया गया है। अब 108 सेवा की एंबुलेंस गंभीर मरीजों को सीधे हायर सेंटर पहुंचाएंगी। राज्य सरकार ने जिले के बार्डर पर एंबुलेंस बदलने के नियमों में बदलाव करेगी। इंटर फैसिलिटी ट्रांसफर एंबुलेंस सुविधा शुरू की है। 108 सेवा की एंबुलेंस अब तक मरीजों को ब्लॉक या जिले की सीमा तक ही लाती थी। दूसरे जिले या दूर के अस्पताल जाना होता था तो एंबुलेंस बदलनी पड़ती थी।

कई बार तो दो से तीन बार तक एंबुलेंस बदलनी पड़ जाती थी। इससे मरीजों को भारी दिक्कत होती थी। इस परेशानी को खत्म करने के लिए अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्यभर में 108 सेवा के तहत 30 इंटर फैसिलिटी ट्रांसफर एंबुलेंस तैनात की गई हैं जो मरीजों को सीधे हायर सेंटर पहुंचाएंगी। हालांकि मरीज को हायर सेंटर की जरूरत है या नहीं, यह सबसे नजदीकी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ही तय करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कई जगह से 108 एंबुलेंस के मरीजों को आधे रास्ते में छोड़ने की शिकायत मिल रही थी। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए 108 सेवा के नियमों में बदलाव किया गया है। पहले चरण में 30 आईएफटी एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। जल्द ही इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें