Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: मुफ्त जांच स्कीम का CM पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की मुफ्त जांच योजना का शुभारंभ कर दिया है। योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में अब 216 तरह की जांचें मुफ्त होंगी। इससे आम लोगों को बड़ा लाभ होगा। योजना का लाभ जिला और उप जिला अस्पतालों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगा।

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत शुरू की गई स्कीम के में आम लोगों को बड़ी राहत दी गई है। अक्सर अस्पतालों में लोगों को जांच कराने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव गरीब लोगों पर पड़ता है। सरकार ने इस बात को ध्यान में रखकर स्कीत तैयार की है।

इस स्कीम के शुरू होने से गरीबों को बड़ा लाभ होने वाला है। दरअसल, ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में गरीब लोग ही इलाज कराने पहुंचते हैं। जांच खर्च ज्यादा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें