Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : देहरादून पहुंचे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, करेंगे बड़ा ऐलान

AAP UTTARAKHAND

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी हलचल भी बढ़ गई है। राजनीति दल भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दूसरी बार देहरादून पहुंच गए हैं। अपने एक दिनी दौरे के दौरान केजरिवाल के कई कार्यक्रम हैं।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। यहां से बीजापुर गेस्ट हाउस जाएंगे। उसके बाद केजरीवाल घंटाघर से दिलाराम चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा निकालेंगे। केजरीवाल मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे केजरीवाल सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां से दोपहर डेढ़ बजे घंटाघर पर इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद घंटाघर से दिलाराम चौक तक उनका रोड शो होगा। इससे पहले केजरीवाल ने अपने देवभूमि दौरे को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी थी। साथ ही लिखा था कि वे राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं भी करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें