Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightInternational NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

तालिबान का खौफ: अमेरिकी एयर फोर्स के उड़ते विमान से गिरे तीन लोग…VIDEO

अफगानिस्तान में तालिबान की दोबारा वापसी से घबराए लोग किसी भी तरह देश छोड़कर जाना चाहते हैं। इसका एक भयावह नजारा सामने आया है। अमेरिकी वायुसेना का सैन्य विमान जैसे ही टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रहा था, लोगों का हुजूम रनवे पर विमान के साथ-साथ चल रहा था। विमान के उड़ान भरने से पहले कुछ लोग टायरों के ऊपर बनी जगह पर सवार हो गए।

विमान जब ऊंचाई पर पहुंच गया तो लोगों ने संतुलन खो दिया। तीन लोगों की आसमान से गिरने से मौत हो गई। बाद में उनके शव मकानों की छत पर मिले। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि 60 देशों ने तालिबान से गुहार लगाई है कि जो नागरिक अफगानिस्तान में नहीं रहना चाहते, उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है। यह अमेरिका का सैन्य विमान सी 17 था।

जानकारी के अनुसार ये लोग विमान के टायर के बीच खड़े होकर यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, विमान जैसे ही हवा में पहुंचा ये लोग एक-एक कर नीचे गिर गए। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है। काबुल में बिगड़ते हालात के बीच लूटमार और गोलियां चलने की घटनाएं भी हो रही हैं। एयरपोर्ट पर हुई गोलीबारी में अभी तक पांच लोगों को मारे जाने की और कई अन्य के घायल होने खबर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें